
क्या महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा सीटों का परिसीमन भी जरूरी होना चाहिए?
महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में है। अब इसके साथ लोकसभा सीटों के परिसीमन का सवाल भी जुड़ गया है। आपकी राय में इन दोनों फैसलों को एक साथ लागू करना चाहिए या अलग-अलग?


